उन्नत भारत द्वारा देश भर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।

0

न्यूज़ ऑफ मिथिला डेस्क,दरभंगा. उन्नत भारत संस्था द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत संस्था ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच पर्यावरण जागरूकता से जुड़ने के लिए एक कैंपेन चलाया गया, कैंपेन के माध्यम से जो लोग भी पौधा लगा कर अपने सोशल मीडिया नेटवर्क पर संस्था के साथ साझा करेंगे उन्हें संस्था द्वारा प्रसस्ति पत्र दिया जाएगा। देश भर के कई लोगों ने इस मुहिम में भाग लिया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने बताया कि इंसान अपने पूरे जीवनकाल में पेड़ों पर निर्भर रहता है, जीवन चक्र के शुरुआत से अंत तक पेड़ों का महत्वपूर्ण योगदान है, इसीलिए हर इंसान को अपने पूरे जीवनकाल में कम से कम 20 पेड़ लगाने चाहिये। संस्था विगत कई वर्षों से स्वच्छता जागरूकता अभियान चला रही है जिसके तहत पूरे देश में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here