दरभंगा, 01 फरवरी 2021 :- दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं UDID CARD बनाने हेतु बुनियाद केंद्र द्वारा संचालित “बुनियाद संजीवनी सेवा” के माध्यम से दरभंगा जिला में प्रखण्डवार दिनांक 04 फरवरी 2021 से 26 फरवरी 2021 तक शिविर का आयोजन किया गया है।
उक्त के आलोक में जिला पदाधिकारी, डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा नगर आयुक्त, नगर निगम दरभंगा एवं असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, दरभंगा को निर्देशित किया गया है कि दरभंगा जिला के सभी प्रखण्डों में बुनियादी केंद्र द्वारा संचालित “बुनियाद संजीवनी सेवा” के माध्यम से दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं UDID CARD बनाने हेतु शिविर आयोजित किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग एवं प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग के स्तर से निर्गत आदेशानुसार 01 अप्रैल 2021 से कोई नया/डुप्लीकेट दिव्यांगता प्रमाण पत्र ऑफलाईन निर्गत नहीं किए जाएंगे एवं 01 अप्रैल 2021 तक पुराने दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का भी ऑनलाइन सत्यापन करने हेतु UDID CARD निर्गत किए जाने हेतु अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त है। केवल ऑनलाइन सत्यापित दिव्यांग का प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे।
उक्त पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में दरभंगा जिला अंतर्गत नगर निगम एवं डी.एम.सी.एच सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों में तिथिवार शिविर का आयोजन किया गया है, जो निम्नलिखित है:-
नगर निगम, दरभंगा में 04 फरवरी 2021 को शिविर का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही प्रखंड मुख्यालय, बहादुरपुर में 05 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय, हायाघाट में 06 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय, बहेड़ी में 8 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 09 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय कुशेश्वरस्थान में 10 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय बिरौल में 11 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय गौड़ाबौराम में 12 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय, किरतपुर में 13 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय, घनश्यामपुर में 15 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय, बेनीपुर में 17 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय, अलीनगर में 18 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय, तारडीह में 19 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय, मनीगाछी में 20 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय, केवटी में 22 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय, जाले में 23 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय, सिंहवाड़ा में 24 फरवरी 2021 को, प्रखंड मुख्यालय हनुमाननगर में 25 फरवरी 2021 को एवं डी.एम.सी.एच, दरभंगा में 26 फरवरी 2020 को शिविर का आयोजन किया गया है।
असैनिक शल्य चिकित्सक -सह-जिला प्रशासक, UDID को सभी प्रकार के दिव्यांगों का प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराने हेतु उक्त शिविर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति मोहर एवं स्टांप पैड के साथ करने का आदेश दिया गया है, जिससे दिव्यांगता प्रमाण पत्र शत-प्रतिशत निर्गत किया जा सके। UDID CARD की ऑनलाइन इंट्री में सूरज कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर (सिविल सर्जन) को भी सम्मिलित करने का निर्देश दिया गया।
UDID CARD हेतु सभी दिव्यांगों से आवश्यक दस्तावेज के रूप में निम्नलिखित दस्तावेज की मांग की गयी है – दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आवास प्रमाण पत्र की छाया प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर का नमूना।
जिलाधिकारी द्वारा बुनियाद केंद्र/सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन संध्या 4:30 बजे तक अपना प्रतिवेदन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, दरभंगा को प्रतिवेदन करना सुनिश्चित करेंगे।
इसके साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि शिविर स्थल पर तेजल प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षा आदि की व्यवस्था हेतु थाना अध्यक्ष एवं संबंधित कार्यालय को अपने अस्तर से सूचित करेंगे साथ ही शिविर हेतु प्रचार प्रचार कराना सुनिश्चित करेंगे।
