बेनीपुर/दरभंगा,रतन झा । एन डी ए सरकार मे बिहार का चौमुखी विकास हो रहा है। उक्त बाते सोमवार को प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ने कहा। उन्होंने कहा की पुर्व के एन डी ए सरकार मे मैन्स जीरो से बिहार का विकास प्रारंभ हुआ था। इस लिए लोगो को विकास दिख रहा था। इस बार की सरकार मे भी विकास उसी गति से चल रहा पर समस्या उतना नही इस लिए लोगो को लग रहा है की विकास कम हो रहा ।उन्होंने कहा की सिर्फ दरभंगा प्रमंडल मे एक हजार करोड़ की नई सड़क निर्माण किया जाएगा जिसका डी पी आर तैयार हो गया है। साथ ही औरंगाबाद से जयनगर भाया दरभंगा सडक निर्माण किया जाएगा जिसका डी पी आर बन रहा ।वही एक सवाल का जबाब देते हुए उन्होंने कहा की पुरे प्रदेश मे 14 हजार किलोमीटर सड़क का सात साल के लिए मैन्टीनैस पौलिसी के तहत जनवरी 19 से सड़को की मरम्मत किया जाऐगा ।ग्रामीण कार्य विभाग भी इसी नीति के तहत सड़को का मरम्मत किया जाएगा।मंत्री श्री यादव एक नीजी कार्यक्रम के तहत गौराबोराम जा रहे थे ।इस दौरान बेनीपुर के भा ज पा कार्यकर्ताओ ने वैष्णवी महेंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी धरौड़ा परिसर मे जिला प्रवक्ता अभय कुमार झा के नेतृत्व मे पवन ठाकुर सोनू ठाकुर मुनींद्र प्रसाद यादव राजीव झा ममता देवी मनोज कुमार झा तथा आशापुर मे मां विजीया स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी परिसर मे अनुराग ठाकुर के नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष रामपदारथ ठाकुर वार्ड पार्षद संतोष झा विमलेन्दू चौधरी अशोक ठाकुर महेश झा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार झा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राधेश्याम झा विजय कुमार झा आदि ने मंत्री का पाग चादर एव माला से भव्य स्वागत किया।
उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर, नगर विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधायक अशोक यादव, जिला अध्यक्ष हरि सहनी सहित कई जिला स्तरीय नेता चल रहे थे।
