MLC सुनील कुमार सिंह का निधन,सांसद गोपाल जी ठाकुर और डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

0

दरभंगा जिले के एमएलसी सुनील कुमार सिंह की मगलवार शाम अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। वह कोरोना से संक्रमित थे। उनका इलाज पटना एम्स में चल रहा था। एमएलसी सुनील कुमार सिंह के निधन पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सुनील कुमार सिंह एमएलसी दरभंगा कोरोना उपचार हेतु एम्स पटना में भर्ती थे। हॉर्ट अटैक से मृत्यु हो गई। हम सब लोग दुःखी है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’

दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री ठाकुर ने कहा कि बिहार विधान परिषद के सदस्य सुनील सिंह जी के निधन की खबर से मर्माहत हूं। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों व उनके शुभ चिंतकों को यह वियोग सहन करने की शक्ति दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here