न्यूज़ डेस्क।
पटना,18 जनवरी।
बिहार के नालंदा की बेटी और पटना विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग की छात्रा मिताली प्रसाद एशिया के बाहर की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ (6962 मीटर) पर अकेले पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी की रात 12:45 मिनट पर उसने दक्षिण अमेरिका की माउंट अकोंकागुआ की चोटी पर तिरंगा लहराया।
इसके साथ ही मिताली ने पटना विश्वविद्यालय का झंडा भी लहराया। गुरुवार की सुबह वह तराई पहुंचीं। भारत के साथ ही बिहार को गौरवान्वित करनेवाली मिताली प्रसाद ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण चेहरा झुलस गया है। हाथ-पैर की अंगुलियों में अभी तक मूवमेंट नहीं आई है। बता दें कि पिछले साल मिताली ने अफ्रीका महादेश की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो (तंजानिया) पर तिरंगा फहराया था। उनका लक्ष्य सात महादेश के सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने का हैइस पहले मिताली प्रसाद ने 31 मार्च 2019 में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो चोटी पर पताका पहराकर बिहार की पहली बेटी होने का गर्व हासिल किया था। उसने नेहरू इंस्टीट्यूट आफ माउंटेनियरिंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कंचनजंघा और हिमालय की आंगधूरा चोटी को भी फतह करने का गौरव प्राप्त किया है।
