दिल्ली : कोरोना काल और लॉकडाउन के बीच दिल्ली को नया बीजेपी चीफ मिल गया है। मंगलवार को आदेश कुमार गुप्ता को पार्टी नेतृत्व की ओर से यह जिम्मा सौंपा गया, जबकि इससे पहले मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष थे। दरअसल, सोमवार को तिवारी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने राजघाट पर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के चार महीने बाद ही बीजेपी ने मनोज तिवारी से प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छीन ली है।
इन सभी पर लॉकडाउन उल्लंघन का आरोप है। गुप्ता की नियुक्ति को लेकर बीजेपी नेतृत्व की ओर से संगठनात्मक नियुक्ति पत्र भी जारी किया गया है। इसके मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी चीफ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
बता दें कि बीजेपी अध्य्क्ष जेपी नड्डा ने तीन राज्यो में नये बीजेपी अध्य्क्ष की नियुक्ति की है, आदेश कुमार गुप्ता को मनोज तिवारी की जगह दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया, विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए एस. तिकेन्द्र सिंह को मणिपुर भाजपा का प्रदेश अध्य्क्ष नियुक्त किया गया।
