सोमू कर्ण।
दरभंगा,01 नंवम्बर।
बिहार, झारखंड एवं नेपाल में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा जो कि दुनिया की सबसे मीठी भाषा मैथिली है, जिसे लोग सुनने से ज्यादा बोलने की इक्षा रखते है। मैथिली फ़िल्म का अभी तक राज्य स्तर या फिर देश स्तर विकास नही हो सका जिसका एकमात्र कारण राजनीति भी हो सकती है। बता दूं कि लंबे समय के बाद एक बार फिर मिथिला क्षेत्र के अलावा सिनेमाघरों में मैथिली फ़िल्म धूम मचाने को बेताब है, जो “प्रेमक बसात” है। बताते चलूं की कुछ वर्ष पहले मैथिली पारिवारिक फ़िल्म “सस्ता जिंदगी महंगा सिंदूर आयी थी जो लोगों के दिलों पर खूब भायी थी, अधिकतर लोगों ने इसे पसंद किया था, वो चाहे युवा वर्ग हो या फिर किसी भी वर्ग की लोग हो उन्हें खूब पसंद किया गया। जिसके कई सालों बाद मैथिली फ़िल्म जगत में एक बार फिर मैथिली भाषा में बनाई गई फ़िल्म प्रेमक बसात 2 नवंबर से धूम मचाने को तैयार है बिहार के अलावा ये फ़िल्म नेपाल के भी कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
बता दूं कि फिल्म ‘प्रेमक बसात’ का निर्माण जेएमके इंटरटेनमेंट के बैनर तले हुई है और इसके निर्माता वेदांत झा हैं। फिल्म में फिल्म में पियूष कर्ण, रैना बनर्जी, मोना रे, प्रज्ञा झा, राकेश त्रिपाठी, कल्पना मिश्रा, एस.पी. मिश्रा, गोविंद पाठक, राजीव झा, प्रेम नाथ झा, जितेंद्र झा, शैला झा, आशुतोष सागर, राजेंद्र कर्ण, अनुराग कपूर, संगीत झा और कुणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर कुणाल ठाकुर हैं। आर्ट डायरेक्टर प्रेमचंद हैं, जबकि म्यूजिक प्रवेश मल्लिक और सरोज सुमन का है। बता दें कि फिल्म ’प्रेमक बसात’ कतर और यूएई में भी रिलीज होगी।
