विधायक संजय सरावगी काम के नाम पर झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं: शंकर झा

0

पन्द्रह साल में शहर को नरक बना कर विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं नगर विधायक: शंकर झा।

दरभंगा: करीब साढ़े पन्द्रह साल से शहर के विधायक हैं संजय सरावगी। इन पन्द्रह सालों में शहर को नरक बना कर बैनर पोस्टर लगा कर विकास का झूठा ढिंढोरा लगातार इनके द्वारा पीटा जा रहा है। जबकि हकीकत यही है कि आज भी शहर के आधे से ज्यादा वार्डो में साल में नौ महीना जलजमाव बना रहता है। लोग शहर में रहते हैं, शहरी क्षेत्र में रहने के कारण टैक्स भी उसी हिसाब से देते हैं, पर सुविधा नगण्य है।
उपरोक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शंकर झा ने कहीं।

 

शंकर झा अपने टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण करते हुए

वे शनिवार को शहर के वार्ड 40 स्थित न्यू अभण्डा एवं बाकरगंज आदि इलाके का भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सैकड़ो लोगों के बीच सूखा राहत सामग्री का वितरण भी किया।
श्री झा ने कहा कि दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का बुरा हाल है। राहत के नाम पर जहां फर्जीवाड़ा और ढकोसलेबाजी ही होती रही है, वहीं कई इलाकों में जल निकासी की व्यव्यस्था नही होने से पानी सड़ रहा है। दुर्गंध और सड़ांध से महामारी की आशंका भी फैल रही है। पर न ही इस ओर प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधियों का ध्यान है।
दरभंगा शहर के लोगो को यहां के जनप्रतिनिधियों की अकर्मण्यता ने नारकीय जीवन जीने पर विवश कर दिया है। लोगों में आक्रोश चरम पर है। आने वाले समय मे जनता ऐसे जनप्रतिनिधियो को जरूर सबक सिखायेंगी। फ़िलहाल पीड़ितों की सहायता केलिए आम आदमी पार्टी की तरफ यथासम्भव सहायता की जा रही है। लोगो की समस्याओं और मुद्दों पर आम आदमी पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
इस दौरान फूल झा, अमर भगत, ओम शंकर, प्रिंस, चंदन कुमार, उमेश महतो, मोहम्मद राजा, मो0 शहजादा, मो0 हीरा, रंजन श्रीवास्तव, मो0 दुलारे सहित कई लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here