व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कोरोना संक्रमितों की कर रहे मदद।

0

नई दिल्ली: जवाहर नवेदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र एवं छात्राओं ने कोविड में मची अफरा-तफरी को देखते हुए, लोगों को मदद करने के लिए कोविड हेल्प ग्रुप व्हाट्सएप पर बना लिया, इसके जरिए इन लेगों ने मिलकर पूरे देश में करीब-करीब 5000 से अधिक कोविड मरीजों को मदद पहुँचाई।

इनके ग्रुप में 80 से अधिक सदस्य थे, जिसमें कई सारे डॉक्टर्स, ब्यूरोक्रेटस, पत्रकार, प्रोफेसर के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत लोग भी थे। इसमें करीब-करीब 40 डॉक्टर हैं, जो बिहार के साथ-साथ अन्यजगहों पर भी कार्यरत हैं। ये सभी डॉक्टर प्रतिदिन अपनी ड्यूटी के बाद, मरीजों को टेलिफोनिक काउंसलिंग के जरिए दवाई, आक्सीजन संबंधी परामर्श के साथ-साथ कोविड के मरीजों पर निगरानी बनाए हुए थे।
इनलोगों ने मिलकर करीब-करीब 5000 मरीजों की देखभाल की, 2000 के करीब गंभीर मरीज होम-आइसोलेशन में ही पूरी तरह स्वस्थ हो गए, करीब-करीब 2500 कम गंभीर मरीज भी उचित चिकित्सकीय परामर्श से स्वस्थ हुए, 200 के करीब लोगों को अस्पताल में ले जाने की जरूरत हुई, उसमें से भी ये लोग करीब-करीब 150 मरीजों को सुरक्षित रूप से उचित इलाज दिलाने में सफल रहे।

इनके समूह में डॉक्टर्स, पत्रकारों, ब्यूरोक्रेटस, प्रोफेसरों के अलावा हर क्षेत्र के लोग थे। इनके समूह के मुख्य रूप से सक्रिय सदस्य रंजन झा, प्रोफेसर अखिलेश कुमार, लखीसराय के ए.एस.पी अमृतेश कुमार, रविन्द्र कुमार( जिलाधिकारी गाजियाबाद), कविता (प्रोग्राम ऑफिसर, बिहार सरकार), पत्रकार श्वेता झा, डॉक्टर हरिमोहन, डॉक्टर सुमित, डॉक्टर पिंटू, डॉक्टर बिपिन, डॉक्टर प्रेरणा, डॉक्टर अनिमेश, अविनिश, डॉक्टर राजीव, डॉक्टर अमित प्रियदर्शी, साकेत दयाल के साथ-साथ कई लोग इस आपदा में मदद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here