दरभंगा, 25 अगस्त 2021 :- जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने कुशेश्वरस्थान (सतीघाट) प्रखण्ड के कार्यालय परिसर में बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पश्चिमी से बाढ़ राहत कार्य के 01-01 बिन्दु की जानकारी ली तथा बाढ़ राहत कार्य अच्छी तरह से चलाने का निर्देश दिया।
बाढ़ साहय्य राशि (जी.आर) की समीक्षा के दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी को बाढ़ प्रभावित परिवारों का सर्वें करा लेने का निर्देश दिया तथा सभी प्रभावित परिवारों के खातें में जी.आर. की राशि 06 हजार रूपये की दर से भेजने के निर्देश दिये।
पथ निर्माण विभाग तथा ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का मुआयना कर शीघ्र ही मरम्मति कराने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान फसल क्षति, कोविड टीकाकरण एवं सामुदायिक किचन की जानकारी ली गयी।
इसके उपरान्त मध्य विद्यालय, मसानखोन में चल रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया तथा उपस्थित स्थानीय लोगों से बाढ़ राहत कार्य का फीडबैक लिया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी राधा रमण, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल बज्र किशोर लाल, अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, आपदा प्रभारी सत्यम सहाय, प्रभारी पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान, अंचलाधिकारी, कुशेश्वस्थान एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
