दरभंगा: जिले के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कोटवारा पंचायत में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिसमें मुख्य अतिथि व विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रदेश मंत्री डॉ धर्मशीला गुप्ता शामिल हुई। बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्षों के साथ विभिन्न संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में कहे गए संदेशों को पालन करने के लिए निर्देश दिया गया। बैठक में सभी बूथों पर सप्त ऋषियों का गठन कर नियमित मन की बात कार्यक्रम सुनने , पीएम केयर फंड में दान के लिए लोगों को प्रेरित करने, आरोग्य सेतु एप को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही सभी मंडल अध्यक्ष को आगामी विधानसभा की तैयारी के लिए बूथ स्तर तक की कार्यकर्ताओं को अभी से लग जाने का आह्वान किया गया। इसके लिए शक्ति केंद्र प्रमुख मंडल कार्यपुस्तिका सप्त ऋषि का गठन सेक्टर प्रभारी का गठन मंच मोर्चा एवं प्रकोष्ठ का गठन इस सब बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही गई।
जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए संगठन द्वारा दिये गए कार्यों को जल्द पूरा करने की अपील की और विपदा के इस समय में लोगों से हर संभव
मदद करने की भी अपील की। प्रदेश मंत्री डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे सभी राहत कार्यों को लोगों के बीच पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही विपदा के इस समय में पीड़ित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाकर उन सबों के बीच कोरोनावायरस से बचने के संबंध में जागरूकता फैलाना भी प्रमुख कर्तव्य है जिसे सभी कार्यकर्ताओं को तत्परतापूर्वक पूरा करना चाहिए।
बैठक में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव, पूर्वी मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार झा, ग्रामीण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अजय राम , युवा नेता रवि झा , बृजेश कुमार उपस्थित थे।
