वयोवृद्ध साहित्यकार चंद्रनाथ मिश्र ‘अमर’ को 98वें वर्ष में प्रवेश पर बैद्यनाथ चौधरी’ बैजू’ ने दी शुभकामनाएं।

0

अमर जी को 98वें वर्ष में प्रवेश पर शुभकामनाएं

दरभंगा: वयोवृद्ध साहित्यकार एवं विद्यापति सेवा संस्थान के अध्यक्ष पं चंद्रनाथ मिश्र ‘अमर’ के 98वें वर्ष में प्रवेश पर शुक्रवार को संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उनके आवास पर मिथिला की गौरवशाली परंपरा अनुरूप पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके सुखद भविष्य की ईश्वर से कामना की। मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा, वरिष्ठ कवि मणिकांत झा, प्रो जीव कांत मिश्र, प्रो विजय कांत झा, प्रो चन्द्र मोहन झा पड़वा, प्रो चन्द्रशेखर झा बूढा भाई, विनोद कुमार झा, डॉ उदय कांत मिश्र, डॉ गणेश कांत झा, आशीष चौधरी आदि ने भी उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here