दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी की ओर से तारडीह मंडल में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा ने अपने संबोधन में कहा कि यह संशोधन अधिनियम नागरिकता देने के लिए है न कि नागरिकता लेने के लिए। इस अवसर पर यात्रा में उमड़ी भीड़ को देखकर उन्होंने कहा कि भीड़ बता रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लिये गये निर्णय का आम जनता का समर्थन प्राप्त है। इस अवसर पर मणिकांत मिश्र, अमरेश चौधरी, मिश्रीलाल यादव, विनोद मिश्र, सुधानन्द झा, सुमित कुमार झा, अखिलेश राय, शंभु कुमार झा, गोपाल चौधरी, इन्द्रकला देवी, हरि पासवान, विनय झा, नित्यानन्द झा, उपेन्द्र झा, प्रभात झा, नसीम आजम सिद्दीकी, अविनाश झा, राकेश झा, विशाल बिहारी, बसंत कुमार झा, पुरूषोत्तम झा, लाटसाहब झा, श्रवण झा, सुजित कुमार चौधरी, गंगाराम सहनी, महेश झा, राजीव कुमार आदि शामिल थे।
