मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संस्था ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया।

0

दरभंगा : मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संस्था के जिला कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संगठन के पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया।

मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय अपने स्थापना काल से ही जनहित के कार्य में रोज नए आयामों को छू रहा है। संगठन भारत के 7 राज्यों समेत 100 से भी अधिक जिलों में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी संगठन है जिस संगठन में चाय दुकान चलाने वाले से लेकर डॉक्टर , व्यापारी , वकील , पत्रकार बुद्धिजीवी सभी का समाहित है। सभी के विचारों से ही संगठन अपने हर मिशन को संपादित करती है।

श्री सिंह ने कहा कि यह संगठन जनहित के लिए सड़कों पर उतरकर कई अभियान चलाएं तो वही अस्पतालों में महिलाओं के लिए स्तनपान केंद्र का निर्माण किया। भोजन बैंक का निर्माण, सामूहिक विवाह का आयोजन , टीवी फ्री कैंपेन ,कचरा चुनकर कर जीवन-यापन करने वाले बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था इत्यादि कई विषयों पर संगठन कार्य कर रही है। आने वाले कुछ ही महीनों में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा “उम्मीद की किरण” नाम से एक अस्पताल का निर्माण करने जा रही हैं जिसमें गरीबों के लिए इलाज के लिए समुचित व्यवस्था होगी।

संस्था के प्रदेश महासचिव अंकुर गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी में हमारी संगठन ने सभी लाचार परिवारों तक राशन पहुंचाने की शुरुआत की। बाद में देखा देखी कई और संगठन ने इस काम को शुरू किया। हमेशा से ही हमारी संगठन हर मुहिम को लेकर उदाहरण बनती रही है।

मौके पर मुख्य प्रदेश महासचिव अजय कुमार अन्नपूर्णा ,जिला अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी, राजीव कुमार राय , श्वेता कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here