दरभंगा : संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर की 129वीं जयंती लॉकडाउन को लेकर सादगी पूर्वक मनाई गई। लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन कर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। भाजपा के युवा नेता बालेन्दु झा “बालाजी” के नेतृत्व में जिले के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ शुभंकरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
विदित है कि पिछले कई दिनों से श्री झा के नेतृत्व में भाजपा युवा कार्यकर्ताओं द्वारा शुभंकरपुर में पीड़ितों के बीच राहत वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा कार्यकर्ता शिव कुमार साह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर आज युवा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा गांव के सभी दलित टोलों के गरीब व पीड़ित लोगों के बीच राहत पैकेट का वितरण किया गया।
वहीँ कार्यकर्ता विद्या सागर पासवान ने बताया कि आज बाबासाहेब के जयंती के अवसर पर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा पीड़ित व वंचित समाज के लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण करना निश्चित ही स्वागत योग्य कदम है। इस नेक कार्य के लिए बालेन्दु झा और उनके सभी साथी धन्यवाद के पात्र हैं। आज के श्रद्धांजलि सभा व राहत वितरण कार्यक्रम में बालेन्दु झा,संतोष साह,राम सोगारथ पासवान, शिवकुमार साह, विद्या सागर पासवान,चुन्नू श्रीवास्तव, तुरंत लाल पासवान, कमलेश राय जय भारद्वाज कृष्ण मोहन राउत,जगत राउत, रोशन झा, सुबोध पासवान आदि कार्यकर्ता सहयोगी रुप में सम्मिलित थे।
