दरभंगा : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा हर मंडल में सर्वसम्मति से चुनाव कराना चाहती है, ताकि संगठन में एकता बनी रहे और अधिक से अधिक सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत सके। स्थानीय परिसदन में मंडल अध्यक्षों और मंडल चुनाव प्रभारियों की बैठक आहुत की गयी। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने की। जिला के संगठन प्रभारी व प्रदेश मंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने इस अवसर पर भाजपाईयों से कहा कि बांकी बचे बूथों पर छठ से पहले चुनाव का कार्य पूरा कर लें और लक्ष्य के अनुरूप जिला में सक्रिय सदस्य बनाया जाय। उन्होंने कहा कि छठ के बाद मंडल अध्यक्ष के चुनाव की तिथि की घोषणा की जायेगी। उन्होंने चुनाव प्रभारी को निर्देश दिया कि सभी मंडलों में सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का चुनाव करावें, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर भाजपा का कब्जा हो सके और इसी उद्देश्य को लेकर संगठन को मजबूत करें। श्री ठाकुर ने 5 नवम्बर को पटना में कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ता को शामिल होने के लिए कहा। इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकारी राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाग लेंगे। भाजपा विधायक जीवेश मिश्र ने भी चुनाव में पारदर्शिता बरतने की बात कही। बैठक में विधान पार्षद सुनील सिंह, मिश्रीलाल यादव, जिला प्रभारी राम कुमार झा, जिला सह चुनाव अधिकारी अमलेश झा, सदस्यता प्रभारी विवेकानन्द पासवान, मीना झा, शिवजी प्रसाद यादव, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, सुजित मल्लिक, विजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, गणेश महथा, मुकुन्द चौधरी, बीणा झा, संतोष पासवान, राजेश रंजन, अभ्यानन्द झा, धर्मशिला गुप्ता, डॉ. रंगनाथ ठाकुर, लक्ष्मण झुनझुनवाला, मनीष खट्टीक, पारसनाथ चौधरी, कृष्ण भगवान झा, अशोक अमर यादव, जयराम चौधरी, राम प्रवेश ठाकुर, मनोज सहनी, जीवछ सहनी, बैद्यनाथ यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
