दरभंगा : ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के पंचायत अध्यक्ष बने विनोदकान्त झा। न्यूज़ ऑफ मिथिला

0

दरभंगा : ऑल बिहार ब्राहमण फेडरेशन के उघरा पंचायत इकाई की बैठक रविवार को बहादुरपुर प्रखंड के उघरा स्थित उग्रनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजकिशोर झा ने बताया ऑल बिहार ब्राहमण फेडरेशन द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आज पंचायत इकाई का निर्माण किया गया है। कार्यकारी पंचायत अध्यक्ष विनोद कांत झा ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर ऑल बिहार ब्राहमण फेडरेशन की पंचायत इकाई संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एवं ब्राम्हण समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए आज ब्राह्मण फेडरेशन के बैनर तले बैठक का आयोजन कर कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
नए कार्यकारिणी में सुदिष्ट चंद्र झा, शिव चंद्र झा, विद्यासागर झा, राजकिशोर झा को पंचायत संयोजक एवं विनोद कांत झा को पंचायत अध्यक्ष तथा विजय कुमार झा, हेमंत कुमार झा, प्रकाश झा, वीरेंद्र कुमार झा उपाध्यक्ष पद पर और दीपक मिश्र महामंत्री पद के लिए, प्रेमचंद्र झा, अनिलेश झा मिट्ठू ,गिरधारी झा, उदय कांत झा को मंत्री पद के लिए एवं रघुवर जी झा को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों में काफी उत्साह देखा गया एवं और सभी ने जय परशुराम के जयघोष के साथ संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठता के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए प्रतिबद्ध हुए।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष रणजीत झा गगन जी, मनोज कुमार झा, प्रवीण झा, चंदन झा, दिवाकर झा, ओम प्रकाश झा , ललन कुमार झा, रामजीवन झा प्रवीण झा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here