दरभंगा : आपदा राहत शिविर में आवासित लोगों के बीच जिलाधिकारी ने किया अंगवस्त्र एवं बर्तन सामग्री का विरतण।

0

डी.एम. ने किया आपदा राहत शिविर में आवासित लोगों के बीच अंगवस्त्र एवं बर्तन आदि जरूरी सामग्री का विरतण।

दरभंगा :- जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा आज एम.एल.एस.एम. कॉलेज आपदा राहत केन्द्र में आवासित व्यक्तियों के बीच अंग वस्त्र, खाने पीने का बर्तन एवं अन्य जरूरी सामाग्रियों का वितरण किया गया।
इसमें पुरूष लाभार्थियों के बीच धोती, लूंगी, गंजी, तौलिया, थाली, प्लेट, ग्लास, तेल, साबुन, शैंपू, कंघी, सैनिटाइजर आदि सामग्री शामिल थे। वहीं महिला लाभार्थियों के बीच साड़ी, साया, ब्लाउज एवं अन्य जरूरी सामाग्रियां वितरित की गई है ।
जिलाधिकारी से एम.एल.एस.एम. राहत कन्द्र में अंग वस्त प्राप्त करने वालो लोगों की संख्या 26 बताई गई है। जिलाधिकारी ने कहा है कि विल्लेज क्वारंटाइन केन्द्रों में आवासित व्यक्तियों के बीच भी अंगवस्त्र एवं जरूरी सामग्री शीघ्र वितरित की जायेगी।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here