बाजपेयी की सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का निधन, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

0

नई दिल्ली । पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे।
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे फर्नांडिस ने सेना के लिए कई बेहतरीन कदम उठाए थे। फर्नांडिस की तबीयत काफी समय से खराब थी।

उनका जन्म 3 जून, 1930 को हुआ था। बेहद प्रतिभावान फर्नांडिज 10 भाषाओं के जानकार थे। वह हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, मराठी, कन्नड़, उर्दू, मलयाली, तुलु, कोंकणी और लैटिन भी अच्छे से बोलते थ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here