मधुबनी : जिला जज ने बांटे मास्क व राशन।

0

मधुबनी : जिला जज कृष्ण मुरारी शरण ने शुक्रवार को राजनगर प्रखंड के राघोपुर बलाट दलित बस्ती में गरीबों व जरूरतमंदों के बीच राशन का वितरण किया। चावल दाल, आलू, प्याज, बिस्कुट के साथ पैकेट में मास्क व हाथ धोने का साबुन भी था। राशन कार्ड से वंचित एवं बिल्कुल असहाय लोगों तक राशन का पैकेट पहुंचे इसके लिए विशेष इंतजाम किया गया था।

बलाट मध्य विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, एडीजे जयप्रकाश,पांडे ऋषिकांत सिंहा, आशुतोष कुमार, रश्मि एवं प्राधिकार के सचिव एसीजेएम अमरजीत कुमार, पैनल अधिवक्ता रामशरण साह, अजय आनंद ने भी जरूरतमंदों के बीच राशन पैकेट वितरण किया। लाभूकों के बीच फिजिकल डिस्टेंस का पालन हो इसके लिए अलग-अलग घेरा बनाया गया था। राजनगर थाना के पुलिस अफसर मौजूद थे।

इस मौके पर जिला जज ने लोगों से कहा कि कोरोना महामारी से सभी लोग परेशान हैं। राज्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कमजोर वर्ग के लोगों की परेशानी को लेकर चिंतित हैं। केंद्र व राज्य सरकार भी कमजोर वर्ग के लोगों के लिए कई घोषणाएं की है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। परेशानी बढ़ती है, तो मददगार भी सामने आ जाते हैं। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी संतोष कुमार दत्त, रामविलास महतो, पप्पू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता रामशरण साह ने बताया कि जिला जज कृष्ण मुरारी शरण की अगुवाई में न्यायिक पदाधिकारियों ने 100 लोगों के बीच राशन, मास्क और हाथ धोने का साबुन वितरण किया गया। उन्होंने लोगों से हर हाल में एक दूसरे से दूरी बनाए रखने एवं मास्क पहने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here