गरीब व वंचित लोग न्यायालय से पहले एक बार ज़िला विधिक प्राधिकार में ज़रूर आए : जावेद आलम।

0

गरीब व वंचित लोग न्यायालय से पहले एक बार ज़िला विधिक प्राधिकार में ज़रूर आए : जावेद आलम

दरभंगा, 12 नवम्बर 2021 :- गुरुवार को छठ महापर्व शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुआ। दरभंगा में जगह जगह जाकर घाट पर विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगो को जागरूक किया गया। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव व दरभंगा व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश, जावेद आलम ने इसकी विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने सभी लोगों को कानून के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक होने को कहा ताकि सही समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने आग्रह किया कि गरीब व वंचित लोग न्यायालय से पहले एक बार ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार में ज़रूर आएं।
उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में लगातार जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग विधि की जानकारी के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं। जागरूक होकर अपने हक के लिए आगे आ रहे हैं । इसमें क़ानून और उसके उपचार की जानकारी भी दी जाती है। ग़रीबों, वंचितों और बेसहारा लोगों को इसके माध्यम से न्याय प्राप्त करने का एक और रास्ता मिल रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार,दरभंगा द्वारा इसके लिए लगातार पंचायत एवं ग्राम वार कैम्प चलाए जा रहे हैं जिससे बड़ी संख्या में लोग विधि की जानकारी के प्रति जागरूक हो रहे हैं और जागरूक होकर अपने अधिकार के लिए शिविर में आ रहे हैं। इससे उन्हें न्याय प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। शिविर में क़ानून और उसके उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here