दरभंगा,सोमू कर्ण । आगामी 20 नवंबर को राजकीयकृत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय विशनपुर में स्व.उमाकांत चौधरी के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी विभागों के आलाधिकारियों, जदयू, भाजपा, लोजपा नेताओं का कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने का क्रम रविवार को पूरे दिन जारी रहा। डीडीसी डॉ कारी प्रसाद महतो, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ विमल कुमार कर्ण जहां तैयारी को अंतिम मुकाम देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद दिखे। वहीं जदयू प्रदेश महासचिव प्रो. विनोद कुमार चौधरी, जदयू राज्य परिषद सदस्य प्रो. विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, जिला उपाध्यक्ष डॉ रामचंद्र प्रसाद, प्रवक्ता पारसनाथ चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, प्राचार्य प्रो. गुणानंद चौधरी, डॉ. परमानंद झा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत झा, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील भारती, एजाज अहमद रूमी आदि ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष शम्भूनाथ झा उर्फ फूल बाबू, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, शैलेन्द्र चौधरी, घनश्याम चौधरी, लालटुन शर्मा, मुखिया राजकुमार चौधरी, केवल कुमार मंडल, देवेन्द्र चौधरी, बैजू लालदेव, सुमन चौधरी आदि मौजूद थे। इधर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जदयू राज्य परिषद सदस्य प्रो. विनय कुमार चौधरी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने बताया कि पूरे गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्सवी माहौल है।
कृष्णकांत चौधरी उर्फ कन्हैया ने बताया कि सभा स्थल से लेकर लहेरियासराय तक पांच दर्जन तोरणद्वार स्वागत में लगेंगे।
