कंटेन्मेंट एरिया को किया गया सील, आवाजाही पर लगी रोक

0

मधुबनी : जिला प्रशासन मधुबनी द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहें हैं। जिले में अभी तक कुल 803 सैम्पल की जांच हुई है। अभी तक 721 केस निगेटिव पाए गए हैं। अभी तक 24 केस पॉजिटिव पाए गए हैं, अभी तक 58 रिपोर्ट पेंडिंग है। कल एक और व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके घरों को एपीसेंटर घोषित करते हुए आसपास के 3 किलोमीटर के परिधि के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।

वहीं, जयनगर प्रखंड के कमलाबाड़ी में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उस एरिया को सील कर दिया गया है और आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंधित एरिया में लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here