पटना । परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष ई.आशुतोष कुमार झा अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर जद (यू0) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और विधान पार्षद संजय गांधी के समक्ष जदयू में शामिल हुए। ई. झा के साथ पूर्व प्रमुख एवं वर्तमान जिला पार्षद श्रीमती कामिनी झा, सुरसंड वार्ड संघ अध्यक्ष मृत्युंजय ओझा, युवा ब्राह्मण चेतना मंच के संयोजक डाॅ0 सुभाष पांडेय, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष जीतेंद्र मिश्रा, मगध प्रमंडल प्रभारी मनीष मिश्रा, सचिव ललित कुमार झा, मुरारी तिवारी, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष परशुराम झा, बरूराज विधानसभा पूर्व प्रत्याशी किरण झा, चंदन ठाकुर, सुपौल युवा अध्यक्ष सूरज सोमराज, गया युवा अध्यक्ष राकेश गौतम, गजेंद्र झा, मधुबनी युवा अध्यक्ष अमित किशोर झा, खोजेन्द्र झा, भगवान झा, बबन मिश्रा, लव कुमार चैबे मोतिहारी, कर्ण पांडेय पीरो, विजय कुमार ठाकुर झंझारपुर, सुनील झा ललन, मनोरंजन झा, अभिषेक तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मणों ने जदयू का दामन थामा।
आपको बता दें कि आशुतोष कुमार झा पेशे से सर्व शिक्षा में तकनीकी पर्यवेक्षक रहे हैं। ई. झा वहाँ की सेवा त्याग राजनीति में सेवाभाव से आये,एनडीए 1 में भाजपा के झंझारपुर जिला प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष पद पर काम कर चुके ई झा ने 2006 में ही ब्राह्मण महासभा की स्थापना किया, 2011 तक प्रदेश संयोजक पुनः दो बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गये, 14 सितम्बर 2018 में कार्यकाल पूरा हुआ और व्यक्तिगत रूप से राजनीति में प्रवेश का निर्णय लिया।
झा का कहना है कि उन्हें राजनीति में प्रवेश के लिये जदयू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रेरित किया।
श्री किशोर ने कहा कि किसी समाज या संगठन का विकास सत्ता के साथ संवाद से होगा न कि संघर्ष से।
