सीपी ठाकुर के बेटे “विवेक ठाकुर” हो सकते हैँ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष!

0

निशांत झा की रिपोर्ट :

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में भाजपा के अंदर संगठनात्मक बड़ा बदलाव होने का संकेत नजर आ रहा है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने इसके लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।

इसबार भाजपा में बिहार प्रदेश के अध्यक्ष किसी भूमिहार जाति से होने की संभावना दिख रही है।

बिहार भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग बांकी दलों के मुकाबले बहुत गज़ब की है। परिस्थिति के हिसाब से चेहरा बदलता रहा है। इसबार भाजपा सवर्ण मतों को साधने की रणनीति के तहत अपने वफादार सिपहसलार को कमान दे सकती है।

इनसबके बीच जो एक नाम उभर कर सामने आ रहा है वह कोई और नही बल्कि भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर है। भूमिहार जाति से आते हैं और वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैँ। 20 वर्ष से ज़्यादा से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

माना जाता है कि भले सवर्ण का वोट प्रतिशत कम हो लेकिन, राजनीतिक शब्दों में सवर्णों को खाने का तड़का कहा जाता है। जिसके बिना राजनीति का स्वाद अधूरा रह जाता है। हर प्रकार से देखा जाए तो राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को बिहार प्रदेश की कमान सौंपा जा सकता है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here