कुशेश्वरस्थान के लोकप्रिय विधायक शशिभूषण हजारी के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शोक जताया। वृहस्पतिवार की सुबह उनके निधन की खबर आने के बाद अपने शोक संदेश में विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिवडॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने दिवंगत नेता को नेक इंसान, कुशल सामाजिक कार्यकर्ता, मिलनसार स्वभाव का इमानदार नेता और मिथिला-मैथिली के विकास का समर्पित हितैषी बताया।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने उन्हें सांगठनिक क्षमता से भरपूर जमीन से जुड़ा नेता बताया। सचिव प्रो जीव कांत मिश्र ने कहा कि उनके निधन से दरभंगा की राजनीति में कार्यकर्ता युग का अंत हो गया। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने उन्हें मिथिला-मैथिली के विकास का समर्पित हितचिंतक बताया।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके जाने से समाज सेवा के रास्ते राजनीति साधने वाला एक मजबूत स्तंभ ढह गया। डाॅ महेन्द्र नारायण राम ने कहा कि उनके निधन से मिथिला मैथिली के सर्वांगीण विकास का सपना देखने वाला एक सशक्त अभियानी हमने खो दिया। उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने वाले अन्य लोगों में हरिश्चंद्र हरित, डॉ गणेश कांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, हीरा कुमार झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढा भाई, प्रो चंद्र मोहन झा पड़वा, डॉ उदय कांत मिश्र, आशीष चौधरी, चंदन सिंह, चौधरी फूल कुमार राय, श्याम किशोर राम आदि शामिल थे।