+2 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के छात्राओं के हित के लिए विधयाक अमरनाथ गामी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र…

0

न्यूज़ डेस्क।
दरभंगा।

दरभंगा के हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर में स्थित +2 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के छात्राओं के लिए स्कूल जाने का रास्ता नही है, जिस कारण कई बार स्कूली छत्राओं सहित शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिसे लेकर स्थानीय विधयाक अमरनाथ गामी ने मुख्यमंत्री को इसके सामाधान के लिए प्राथना पत्र लिखा है।

स्कूल जाने का रास्ता

यह जानकारी विधायक गामी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पत्र में लिखा है कि +2 प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय आनंदपुर, सहोड़ा को जाने के लिए अपना मार्ग नहीं हैं। विदित हो कि मधुसूदन उच्च विद्यालय के खेल मैदान होकर बच्चियों का आना-जाना होता था। वर्तमान में मधुसूदन उच्च विद्यालय के पिछे का जमीन जो निजी व्यक्ति और स्कूल के विवाद में न्यायालय में मामला चल रहा था। न्यायालय द्वारा आदेश निजी व्यक्ति के पक्ष में हुआ और उसका सीमांकण तार काँटा से कर दिया गया है। अब बच्चियों का आना जाना बंद है और पठन-पाठन रूक सा गया हैं। अतः उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र न्यायोचित कार्यवाई करना।
सुनिश्चित करने की कृपा करेंगे।

विधायक अमरनाथ गामी के द्वारा लिखा गया पत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here