मानस बिहारी वर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर जिला प्रशासन द्वारा दी गयी श्रद्धांजलि
जिलाधिकारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की यह देश के लिए अपूरणीय क्षति
दरभंगा, 04 मई 2021 :- देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा के निधन पर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका निधन एक दुखद घटना है इससे दरभंगा के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ओर से जिला प्रशासन, दरभंगा (एसडीएम ब्रजकिशोर लाल) द्वारा दिवंगत वर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र (Wreath) अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी।
भारत के महान वैज्ञानिक दिवंगत मानस बिहारी वर्मा का जन्म दरभंगा जिला के घनश्यामपुर प्रखंड के बाउर ग्राम में हुआ था। वे 35 वर्षों तक (डीआरडीओ) डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन में कार्य कर चुके हैं, तेजस फाइटर जेट विमान बनाने वाले टीम में बतौर फॉर्मर प्रोग्राम डायरेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा वर्ष 2018 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
