समस्तीपुर में पहली बार चुनावी मंच पर दिखे तेजस्वी-राहुल, जनसभा को किया संबोधित

0

न्यूज़ डेस्क।
समस्तीपुर,26 अप्रैल।

समस्तीपुर में आज महागठबंधन की रैली हुई। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पहली बार एक मंच पर दिखाई दिए। राहुल गांधी के बिहार में तीन रैली के बाद पहली बार तेजस्वी यादव उनके साथ मंच साझा किए। दोनों नेताओं ने महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक कुमार के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मंच पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ कई और नेता मौजूद थे। बता दूं कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से अशोक कुमार और एनडीए प्रत्याशी रामचन्द्र पासवान के बीच सीधी टक्कर है। लगातर तीन बार से सांसद रहे रामचन्द्र पासवान की बात करे तो उनसे लोकसभा समस्तीपुर की जनता सीधी तौर पर नाराज दिखाई देते हैं, सूत्रों के हवाले से ये खबर है कि निवर्तमान सांसद रामचंद्र पासवान को अपने क्षेत्र में ही लोगों द्वारा खड़ी-खोटी सुनाई जा रही है। जनता अपने सांसद से इसीलिए नाराज है कि जितने के बाद वे अपने क्षेत्र में झांकने तक नही आते हैं। जनता का रुख इस बार अशोक कुमार की तरफ दिखाई दे रही है। सबसे अहम बात तो ये है कि एनडीए समर्थक भी इस बार उन्हें वोट करने के मूड में नही दिखाई दे रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here