मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो रमेश झा को मिला मिथिला विभूति
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय मैथिली विभागाध्यक्ष
प्रो रमेश झा को मिथिला विभूति पर्व समारोह स्वर्ण जयंती समारोह में बिहार सरकार जल संसाधन सह सूचना जनसंपर्क मंत्री के हाथों मिथिला विभूति सम्मान प्रदान किया गया |
प्रो झा को यह सम्मान एमएलएसएम कॉलेज और मैथिली स्नातकोत्तर विभाग में मैथिली के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया | प्रो झा ने 36 वर्ष एमएलएसएम कॉलेज में योगदान दिया । इस दौरान इन्होने मैथिली विभाग में कई अहम कार्य किए साथ ही मैथिली विभाग को महाविधालय और विश्वविद्यालय में अलग पहचान दिलाया | मैथिली के प्रचार प्रसार और छात्र हित में हमेशा काम करते आ रहे प्रो झा शैक्षणिक कार्य के साथ साथ धार्मिक कार्य में भी लगे रहते है | दरभंगा माधेश्वरर स्थित श्याम मंदिर न्यास समिति में बिहार सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य भी है |
इस मौके पर बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ,उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ , दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी, हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रशाद ,विधान परिषद हरि सहनी , विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी , मैथिली अकादमी पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत झा,बिनोद कुमार झा ,चंदरशेखर झा बूढ़ा भाई , प्रवीण कुमार झा ,दुर्गानंद झा ,आशीष चौधरी , मणिकांत झा ,जय प्रकाश चौधरी जनक ,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पदाधिकारी गण ,कई विभागाध्यक्ष, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो ए के बच्चन , एमएलएसएम कॉलेज के मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो उषा चौधरी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
न्यूज़ ऑफ मिथिला परिवार आपको इस सम्मान के लिए बधाई देती है।
