न्यूज़ डेस्क।
दरभंगा,25 जनवरी।
एक तरफ नागरिगता संसोधन कानून का विरोध जोर-शोर से चल रहा तो दूसरी तरफ इस कानून के समर्थन में जगह-जगह धन्यवाद यात्रा या फिर इसके समर्थन में जुलुश निकाला जा रहा है। आज दरभंगा में नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा द्वारा शहरी क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाने का सिलसिला जारी है। आज दरभंगा टावर के भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण झुनझुनवाला ने किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक संजय सरावगी ने जनसंख्या नियंत्रण पर अंकुश लगाने पर बल देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि केन्द्र सरकार देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करें। चूंकि देश में जनसंख्या परमानु विस्फोट से भी ज्यादा डराने वाला हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह नागरिकता संशोधन कानून के विरूद्ध लोगों को गुमराह करने के उद्देश्यों से जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन किया जा रहा है। वह किसी भी हालात में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है जिसको मन करें, वे यहां आकर रह जायें। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन रमेश झा ने किया। कार्यक्रम में संजीव साह, सुजित मल्लिक, राजू तिवारी, तनवीर हसन, मनीष खट्टिक, लक्ष्मी नारायण साह, प्रमोद शरण साहु, कामोद राय, रमेश झा, अमर साह, सुशील राय, रौशन गुप्ता, धर्मशिला गुप्ता, तरूण गुप्ता, रंजीत पासवान, दीपक महतो, संजय मंडल, दिलीप पासवान, राम कुमार कंशकार, आलोक कसेरा, पवन साह, रिंकु कुमारी, रवि पटवा, श्रवण कंशकार, विशाल मंडल, संजीव गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
