“पेन ड्राइव में पृथ्वी” पुस्तक के रचनाकार अजित आज़ाद को साहित्य अकादमी पुरस्कार।

0

मधुबनी : मैथिली में इस साल साहित्य अकादमी पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत आजाद को उनकी पुस्तक पेन ड्राइव में पृथ्वी को लेकर पुरस्कृत किया जाएगा। अजीत आजाद मूल रूप से मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के हटनी गांव के निवासी हैँ।

श्री आज़ाद की पहचान पत्रकार के अलावे मैथिली साहित्य के नामचीन लेखक के रूप में भी हैं। नव आरंभ नाम से प्रकाशन चलाते हैं। अजीत आजाद को पुरस्कार मिलने पर मैथिली साहित्य के कई जाने-माने लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और शुभकामना संदेश दिया है। फरवरी माह में दिल्ली में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here