दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह द्वारा एक सामान्य कार्यकर्ता बालेंदु झा को दरभंगा जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ धर्मशीला गुप्ता ने खुशी जाहिर की है। उम्मीद जाहिर किया है कि जमीन से संघर्ष कर इस मुकाम तक पहुँचने वाले इस नेता की सुझबुझ और प्रयासों से पार्टी जिला में बेहतर कार्य कर सकेगी। पार्टी सशक्त होगी और कार्यकर्ता सक्रीय। उन्होंने कहा कि बालेंदु झा के रूप में दरभंगा भाजयुमो को सशक्त व अनुभवी अध्यक्ष मिला है।
वहीं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बालेंदु झा को जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि इनके नेतृत्व में दरभंगा जिला काफी मजबूत होगा एवं भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता काफी खुश है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह काफी ईमानदार एवं पार्टी के प्रति कर्मठ व्यक्ति हैं। बधाई देने वालों में छात्र नेता मणिकांत मणि, कुंदन मिश्रा ,पप्पु यादव , जय भारद्वाज , मुरारी झा , अभिषेक कुमार ,शिवकुमार झा एवं अन्य ने बधाई दी।
