PM मोदी के कार्यों का अनुसरण कर रहे दूसरे देश : सुनील चौधरी

0

दरभंगा। जदयू छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पहली बार बेनीपुर पहुंचे यहां के पूर्व विधायक ने कहा कि हमेशा से कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बनाए रखने के लिए कार्य करते रहे हैं। करते रहेंगे। किसी भी संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही कोई नेता आगे बढ़ता है। दरभंगा जिले में भाजपा का संगठन काफी मजबूत है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वमान्य नेता हैं। उनके नेतृत्व में देशहित में जो कार्य किए जा रहे हैं ,उसका अनुसरण आज दूसरे देश के नेता भी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर दौड़ रहा है। कोराना जैसी महामारी के दौरान उनकी नेतृत्व क्षमता सबके सामने आई। कोरोना से बचाव के लिए देश में उत्पादित वैक्सीन की विश्वनीयता पूरे विश्व में है। बड़े पैमाने पर दूसरे देशों को इसकी आपूर्ति की जा रही है। यह उनके आत्मनिर्भर नारे को साकार कर रह है। यह देश के लिए गौरव की बात है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। देश में एक बार फिर कोरोना की गति में तेजी पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजन तथा गंभीर बीमारी से ग्रस्त 45 बर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोराना वैक्सीन लगाई जा रही है।

इसस पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खुशी में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पाग माला व चादर पहनाकर पूर्व विधायक भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिदाबाद, अमित शाह जिदाबाद, गोपालजी ठाकुर जिदाबाद व सुनील चौधरी जिदाबाद का नारा लगाते रहे थे।

मौके पर भाजपा नेता जयराम चौधरी, बमबम निषाद, माया झा, सोमेन्द्र झा, विनय ठाकुर, सागर कुमार झा, अवधेश मुखिया, सत्यम ठाकुर, शिव शंकर मिश्र, संजय मिश्र, बाबाजी यादव, सुनीलजी छोटकन, सभाष यादव, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here