गांधी मैदान में संकल्प रैली नही, अल्प रैली हुई: विक्की झा

0

जन आधिकार पार्टी (लो0) युवा परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव विक्की कुमार झा ने दरभंगा में मिडिया बातचीत करते हुये देश के प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री पर तीखा प्रहार करते हुये कहा कि वह तो होना ही था। शहीदों की शहादत पर राजनीति करोगे तो औंधे मुंह गिरोगे ही। बलात्कारियों को बचाओगे तो जनता सब जानती है जनता वोट से जवाब देगी। अब तो उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है
2019 में जनता करारा जवाब देगी। आज देख लीजिए चले थे शक्ति प्रदर्शन करने लेकिन हुआ क्या? एक तिहाई भी नहीं भर पाया गांधी मैदान, रामविलास पासवान के भाषण के वक़्त ही उठकर जाने लगे लोग। बीजेपी की रैली इतनी फ्लॉप होगी अंदाजा नहीं था। पूरी रैली के दौरान गांधी मैदान कभी एक तिहाई भी भर पाया क्या। मोदी जी कब तक आप हमारे वीर जवानों का अपमान करेंगे और इतनी गंदी राजनीतिक करेंगे। यह गांधी मैदान में संकल्प रैली तो नहीं अल्प रैली जरूर बुझा रहा था। वहीं झा ने आगे कहा कि कहा गया मुख्यमंत्री का बिहार का विशेष राज्य का दर्जा। वहीं उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह मधेपुरा सासंद पप्पु यादव जी के द्वारा हमारे वीर जवानों को एक-एक लाख की सहयोग राशि दी गई है हमारी सरकार यदि बनती है तो हम बिहार की सूरत बदल देंगे।

बताते चले कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आज पटना के गांधी मैदान में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ‘संकल्प’ रैली के जरिए अपनी ताकत दिखा रहा है। इस ऐतिहासिक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी है। प्रधानमंत्री के पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सुप्रीमो व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया। इसके पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी रैली को संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here