मृणालिनी झा बनी ब्राह्मण फेडरेशन के महिला मोर्चा की जिला महामंत्री।

0

दरभंगा: पेशे से शिक्षिका एवं चर्चित समाजसेविका मृणालिनी झा को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के दरभंगा जिला महिला मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर ब्राह्मण फेडरेशन के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कामिनी झा ने उनके शहर के बलभद्रपुर पुर स्थित आवास पर पहुँच कर उन्हें सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी।
मृणालिनी झा ने बताया कि वे पहले भी सामाजिक कार्यों में जुटी रही हैं। पर अपने समाज के साथ कार्य करने का मौका उन्हें मिला है, इसकेलिए वे ब्राह्मण फेडरेशन के समस्त टीम का धन्यवाद करती हैं।
ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रभाकर झा, राजीव झा, कैलाश कुमार चौधरी, देव कुमार झा, अधिवक्त सुरेंद्र चौधरी आदि ने भी श्रीमती झा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here