जेडीयू और LJP के 50 से अधिक नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, मदन मोहन झा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

0

पटना। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा की उपस्थिति में समस्तीपुर एवं दरभंगा के करीब पचास से अधिक नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अविनाश झा (जाप), अरविन्द रजक (जेडीयू के पूर्व राज्य परिषद सदस्य) अमित झा (जाप के पूर्व प्रदेश सचिव) राणा अमित सिंह (जाप के पूर्व जिला महासचिव) विजय झा (लोजपा) गौरव झा, बाबी कुमार, बौआ कान्त झा एवं दूसरे अन्य दलों से आये नेताओं को डॉ. मदन मोहन झा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मदन मोहन झा ने इस दौरान मीडिया से कहा कि आज राज्य की भाजपा-जदयू सरकार की नीतियों से आम आवाम से लेकर खुद उनकी पार्टी के नेता बुरी तरह परेशान हैं। लोग विकल्प की तलाश कर रहे हैं। इनके लिए कांग्रेस के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here