मिथिला की बेटी अनामिका बनी दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर

0
DJLA³FFd¸FIYF dÀFÔW

दरभंगा। मिथिला की बेटी अनामिका सिंह के दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का महापौर निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने रविवार को दूरभाष पर उन्हें शुभकामनाएं दी। कहा कि मिथिला और मैथिली के विकास के लिए सतत चितनशील रहने वाली युवा मैथिलानी का दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का महापौर निर्वाचित होना शुभ संकेत है। मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं. कमलाकांत झा ने कहा कि अनामिका सिंह सहित दिल्ली के तीनों नगर निगमों के विभिन्न उच्च पदों पर मैथिल प्रतिनिधियों को कमान मिलने से आम मिथिला वासी काफी गौरवान्वित हुए हैं। अनामिका सिंह की इस उपलब्धि पर संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बुचरू पासवान, सचिव प्रो. जीवकांत मिश्र, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, डॉ. गणेश कांत झा, प्रो. चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, विनोद कुमार झा, मिथिलेश कुमार सिंह, आशीष चौधरी, चंदन सिंह आदि ने भी शुभकामना दी है। बता दें कि अनामिका सिंह मूल रूप से मधेपुरा जिला की निवासी हैं। दरभंगा के घनश्यामपुर प्रखंड स्थित बुढ़ेव-तुमौल गांव में उनका ननिहाल है। उनका बचपन अपने ननिहाल में ही बीता है। उनके दिल्ली में नगर निगम का महापौर बनने से उनके ननिहाल में खुशियों का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here