Voice Of Darbhanga समाचार पोर्टल के संपादक अभिषेक कुमार को मातृशोक

0

दरभंगा: वॉइस ऑफ दरभंगा वेब समाचार पोर्टल के संपादक अभिषेक कुमार की माता जी का गुरूवार को निधन हो गया। अभिषेक की मां बालिका देवी की उम्र लगभग 56 वर्ष थी। आज से पहले उनको कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। लेकिन अचानक सीने में दर्द होने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। ईलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह दुखद खबर सुन हर कोई स्तब्ध रह गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लग गया।

श्री कुमार के माता के निधन पर जिले भर के पत्रकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। स्वर्गीय बालिका देवी अपने पीछे पति कौशल झा, पुत्र अभिषेक कुमार, पुत्री नीतु, पौत्र कृष्णा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here