जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए सीएम को लिखा पत्र।

0

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार पासवान ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

दरभंगा/कुशेश्वर स्थान:- शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार पासवान ने इलाक़े के छात्रों , युवाओं , प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा। पत्र विशेष रूप से उल्लेख है कि SH.81 न०-जो बेगूसराय से मेदो चौक होते हुए सखवा -लड़झा घाट – झझड़ा -समैला -सत्तीघाट कुशेश्वर स्थान SH.56 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को 4 लेन में तब्दील किए जाने का अनुरोध किया है। पथ को बायपास (समैला -डोडिया पुल होते हुए वरना -राजघाट तक ) किए जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि यह पथ सड़क निर्माण कार्य किए जाने से , उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने का बहुत बड़ा काम होगा। उत्तर बिहार का सबसे बड़ा प्रसिद्ध तीर्थस्थल पौराणिक बाबा भोले नाथ की नगरी “बाबा कुशेश्वर नाथ घाम “ आने जाने का सुगम मार्ग बन जाएगा। इस पथ को फोरलेन में तब्दील कर सड़क निर्माण कार्य किए जाने से सड़क का उँचीकरण होगा , तो बाढ़ के दिनों में भी आम लोगों का आवागमन अवरुद्ध नहीं होगा और इलाक़े की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के कार्यसमिति सदस्य घनश्याम चौधरी, ने कहा कि मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास मंत्र पर देशवासियों को उत्थान कल्याण में समर्पित है! कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाकर देशवासियों की हिफ़ाज़त कर रहें है। भाजयुमो के ज़िला उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा नीतीश कुमार NDA के सर्वमान्य नेता हैं बिहार के बिकास हेतु तेज़ी से हर क्षेत्रों में काम हो रहा है। मौके पर सुबोध कुमार झा युवा मोर्चा के कृष्णा सिंह, प्रिंस देव, राकेश यादव , सरोज कुमार मुखिया , कमलेश पासवान , केवल यादव , ओम प्रकाश साहू, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के केशव आचार्य विशाल कुमार सहित आदि लोगों की उपस्थिति रहीं।

रिपोर्ट:-विरेन्द्र कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here