दरभंगा, 02 जुलाई 2021 :- जेडीयू के विधायक शशिभूषण हजारी का दिल्ली में बीते दिन गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के रामपुर राउत ग्राम अवस्थित उनकी निजी जमीन पर संपन्न करायी गयी। इस अवसर पर बिहार पुलिस के जवानों द्वारा 21 राउंड फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी गई।
मुख्यमंत्री की ओर से प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया के द्वारा विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया तथा जिला प्रशासन की ओर से भी उनके द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किया गया।
अंत्येष्टि के अवसर बिहार विधानसभा के उप-सभापति श्री महेश्वर हजारी, मंत्री श्री मदन सहनी, विधायक श्री विनय चौधरी,विधायक श्री संजय सरावगी, विधायक श्री मिश्री लाल यादव, विधान पार्षद श्री अर्जुन सहनी, विधायक श्रीमती स्वर्णा सिंह, दरभंगा से राजद प्रदेश महासचिव श्री सुनीति रंजन दास, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान व बिरौल, अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान एवं बिरौल तथा संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।