दरभंगा , संवाद सूत्र : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो रमेश झा को मैथिली में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन द्वारा आयोजित मैथिली अधिकार दिवस के अवसर पर तिरुपति ( आंध्र प्रदेश ) में विगत 23 दिसंबर 2022 को ” मिथिला रत्न ” सम्मान से सम्मानित किया गया | विदित हो प्रो रमेश झा 36 वर्षों तक एमएलएसएम कॉलेज में योगदान दिए इस अवधि में अनेकों महत्वपूर्ण काम किया जिस से एमएलएसएम मैथिली विभाग को महाविधालय और विश्वविद्यालय में अलग पहचान मिला | प्रो झा अभी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में मैथिली विभागाध्यक्ष के रूप में पदासिन हैं और मैथिली के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम कर रहे है |प्रो झा मातृभूमि मिथिला और मैथिली के प्रचार प्रसार और विद्यार्थी हित में हमेशा लगे रहते है | जन तब हो कि आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ नगरी तिरुपति में आयोजित बिसमी अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी बैजू ,बिहार सरकार के मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत झा ,मैथिली गीतकार आकाशवाणी उद्घोषक सह भारत निर्वाचन आयोग के आयकॉन मणिकांत झा ,प्रसिद्ध हास्य कवि जय प्रकाश चौधरी जनक ,चन्द्र शेखर झा बुड्ढा भाई ,प्रवीण कुमार झा , महेंद्र नारायण राम,महानंद ठाकुर,बिनोद झा, दुर्गानंद झा,संतोष झा, जीवकांत झा,उदय कान्त झा ,विजय कान्त झा,नवल किशोर झा ,सुषमा झा, कंचाना झा ,सुलेना झा , माला झा ,स्वर्णिम किरण झा प्रेरणा आदि विद्वान लोल उपस्थित थे | इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुषमा झा ,पारस पंकज झा ,नीरज झा ,माधव रॉय , जुली झा समेत अनेकों कलाकार ने अपने गायकी कला से समा बांधा |
