दरभंगा , डेस्क. राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट 2020 के मुताबिक दरभंगा नगर निगम ने राज्य स्तर पर रैंकिंग में नीचे लुढ़कते हुए आठवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि पिछले वर्ष चौथे स्थान पर था।
नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा के मुताबिक पिछले वर्ष एक लाख से पांच लाख की आबादी पर सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की गई थी। इस वर्ष एक लाख से 10 लाख की आबादी पर रैंकिंग की गई। इसी तरह राज्य के नगर निकाय स्तर पर भी दरभंगा नगर निगम रैंकिंग के मामले में एक पायदान नीचे खिसक गया। पिछले वर्ष तीसरे स्थान पर था, इस वर्ष चौथा स्थान मिला है।
स्थानीय निवासी राजीव कुमार ने कहा कि ‘दरभंगा शहर के लोगों को विधायक संजय सरावगी से ये बात पूछी जानी चाहिए की ये लोग दरभंगा का अपमान हमेशा क्यों करते है ? क्यों दरभंगा शहर को हमेशा विकास से दूर रखा गया है ?
वहीँ दरभंगा जिला भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व मेयर अजय पासवान ने अपने ही दल के विधायक संजय सरावगी को आइना दिखाते हुए फेसबुक वॉल पर लिखा कि दरभंगा शहर के विधायक फेम इंडिया 50 में हैं शामिल लेकिन दरभंगा शहर कहाँ है?? आप स्वयं से सवाल पूछें..!?

बता दें कि दरभंगा शहर के विधायक संजय सरावगी के कार्यों से यहाँ के लोग नाखुश हैं ,और हालात यही रहेँगे तो इस विधानसभा चुनाव में यहाँ की जनता इन्हें नकार देगी!
