डी.एम ने किया बाल गृह, पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण

0

डी.एम ने किया बाल गृह, पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण

दरभंगा, 24 जुलाई 2021 :- जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा दरभंगा जिले में जिला बाल संरक्षण इकाई, समाज कल्याण विभाग,बिहार के तहत संचालित तीनों गृह यथा – बाल गृह, पर्यवेक्षण गृह तथा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह समिति प्रत्येक तीन माह पर जिले में संचालित गृहों का निरीक्षण कर अपना प्रतिवेदन राज्य सरकार को भेजती है। गौरतलब है कि बाल गृह  06 से18 वर्ष तक के गुमशुदा, भूले-भटके, बेसहारा, बाल श्रमिक, शोषण, हिंसा या आपदा के शिकार बच्चों के लिए बनाया गया है। पर्यवेक्षण गृह 06 से 18 वर्ष तक के विधि विवादित बच्चों के लिए तथा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान 0 से 6 वर्ष तक के नवजात, परित्याग, भूले-भटके, बेसहारा बच्चों के गोद लेने के लिए अधिकृत संस्थान बनाया गया है।
इस निरीक्षण में अन्य सदस्य के रूप में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, डी.एम.ओ (स्वास्थ्य विभाग) डॉ. जे.पी. महतो, पुलिस की ओर से रमेश झा, डी.पी.ओ (सर्व शिक्षा अभियान) इन्द्र कुमार कर्ण, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई नेहा नुपुर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति वीरेन्द्र झा, किशोर न्याय परिषद के अजीत कुमार झा ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here