भाजयुमो दरभंगा के जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। कार्यक्रम बैठक में अतिथि के तौर पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। दुर्गेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा को एकजुट हो प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुचाने का आह्वान किया।
अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जिबेश मिश्रा ने युवाओं को अपनी हुनर को पहचानने की सलाह दिए। बैठक को संबोधित करते हुए दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने संगठनात्मक चर्चाएं की एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुँच प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजना की जानकारी देने की बात कही।
वहीँ नगर विधायक संजय सरावगी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा की जिम्मेदारी है कि सभी कोरोना टीका केंद्र पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचकर जनता की मदद करे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने कहा कि दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र में वामपंथियों ने अब अपना रंग लाल से बदलकर पीला करके दरभंगा में रोज नया नौटंकी करने लगा है, जिसका जवाब देना हम युवाओं की जिम्मेदारी है। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने प्रस्ताव पेस किया। प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने ने कौशल विकास योजना, हाइकोर्ट की एक बेंच एवं बाढ़ एवं जाम से मुक्ति।
महामंत्री संगीत साह एवं उपाध्यक्ष मुकेश महासेठ ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश IT सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशव चौधरी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से जुड़कर पार्टी के प्रचार प्रसार करने की ज़िम्मेदारी दी।
बैठक में भाजपा की प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्रा, युवा मोर्चा के महामंत्री संगीत कुमार, घनश्याम कुमार, उपाध्यक्ष रजनीश सुन्दरम,मुकेश महासेठ, मुचकुंद झा, कार्यक्रम का संचालन सुधंनन्दन झा, जय भारद्वाज, नितिन कुमार झा,सभी मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।