दिल्ली: AAP नेता बिष्णु पाठक ने ग्रहण किया “पूर्वांचल शक्ति” प्रदेश उपाध्यक्ष का पदभार, कहा- संगठन को करेंगे मजबूत।

0

दिल्ली प्रदेश आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल शक्ति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय के निर्देशानुसार और पूर्वांचल शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष संजय भगत के द्वारा मटियाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ककरौला वार्ड के आम आदमी पार्टी के नेता विष्णुकांत पाठक को पूर्वांचल शक्ति दिल्ली प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समाचार आते ही सोशल मीडिया व टेलीफोन के माध्यम से श्री पाठक को बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया है।

विष्णुकांत पाठक ने कहा कि पूर्वांचल शक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए वह संगठन के आभारी हैं। उनकी कोशिश संगठन को मजबूत करने और पूर्वांचल के लोगों की समस्याएं हल करने की होगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को अवसर और सम्मान दिया जाता है।

श्री पाठक ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्ग दर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस जिम्मेदारी को वह ईमानदारी से निभाएंगे। पूर्वांचल शक्ति संस्कार और संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। यह शक्ति हमेशा पूर्वांचल के लोगों के साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here