न्यूज़ डेस्क।
दरभंगा।
दरभंगा के नए जिलाधिकारी के रूप में त्यागराजन 2011 बैच के आइएएस एसएम नालंदा से स्थानांतरित होकर आए हैं।
डॉ. त्यागराजन को ग्यारहवें सिविल सेवा दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया था।
दरभंगा के नए जिलाधिकारी त्याग राजन
2019 के चुनाव से पहले राज्य सरकार ने 7 जिलों के डीएम बदल दिए हैं। हिमांशु शर्मा को किशनगंज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। नालंदा के डीएम त्याग राजन को दरभंगा का DM नियुक्त किया गया है। राजेश मीणा मुंगेर के नए डीएम होंगे। योगेंद्र सिंह नालंदा के नए डीएम बनाए गए हैं। आनंद शर्मा को पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है। बैद्यनाथ यादव को अररिया का नया जिलाधिकारी, इनायत खान शेखपुरा के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। वहीं दरभंगा के पूर्व जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को सीएम सचिवालय में अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है उन्हें सूचना जनसंपर्क निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं महेंद्र कुमार को सुपौल जिले की कमान सौंपी गई है।
