दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी के सक्रीय सदस्यता से भाजपा की राजनीती शुरू करने वाले बालेंदु झा को आखिर पार्टी में कद के साथ सम्मानजनक पद भी मिल ही गया। श्री झा को दरभंगा जिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। श्री झा ने न्यूज़ ऑफ मिथिला से बातचीत में बताया कि आज उन्हें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह के द्वारा उनके नियुक्ति की सूचना दी गयी है। वे भाजपा के ईमानदार सिपाही की तरह आगे भी लगे रहेंगे। इस पद के लिए उन्होंने पार्टी एवं दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर को विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
इधर इस खबर के बाद नेताओं एवं खास कर युवाओं द्वारा फोन के साथ साथ सोशल मीडिया पर श्री झा को बधाई देने का तांता लग गया। युवाओं में सोशल मीडिया में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बधाई देने वालों में हायाघाट के जदयू विधायक अमरनाथ गामी, भाजपा नेता रंगनाथ ठाकुर , ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन दरभंगा के जिला अध्यक्ष प्रभाकर झा, , भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव साह, जिला उपाध्यक्ष वीणा झा, भाजपा नेता नवीन चौधरी , घनश्याम कुमार , सुधानंदन झा, हेमंत कुमार झा आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
