दरभंगा: 468 कि.मी. लम्बी मानव श्रृंखला का होगा निर्माण, सुरक्षा व स्वास्थ्य का रहेगा ध्यान।

0

न्यूज़ डेस्क।
दरभंगा,18 जनवरी।

कल 19 जनवरी को पूरे बिहार में जल-जीवन हरियाली अभियान के सफलता के लिए मानव श्रृंखला बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी जोरों पर है। 19 जनवरी को मानव श्रृंखला के लिए आज दरभंगा जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एस एम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया। जिसमें दरभंगा जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा है कि जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं सामाजिक कुरीतियो के विरूद्ध जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 19 जनवरी 2020 को राज्यव्यामी मानव श्रृंखला का निर्माण किया जा रहा है। इसमें दरभंगा जिला में कुल 468 कि.मी. लम्बी मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायेगा। इस हेतु सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला में बड़ी संख्या में आमलोग भाग लेगे। जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध जन-जागरूकता हेतु संपूर्ण जिला क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस मानव श्रृंखला में भाग लेने वाले लोगो के सुरक्षा तथा स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाएँ मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है। प्रतिभागियों के सुविधा के लिए प्रत्येक 10 कि.मी. पर एक एम्बुलेंस एवं प्रत्येक 01 कि.मी पर आशा/ए.एन.एम मेडिकल किट्स के साथ मौजूद रहेगी। आगे उन्होंने कहा कि कल जिला के सभी रेफरल अस्पताल, स्वास्थ्य केन्द्र, अस्पताल केन्द्र खुले रहेगे एवं सभी चिकित्सक एवं पारा मेडिकल स्टाफ्स, ए.एन.एम., आशा कार्यकर्त्ताओ को कर्त्तव्य स्थल पर मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। मानव श्रृंखला के लिए निर्धारित मार्गों पर सरकारी वाहन एवं आपातकालीन सेवा को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। ऐसे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्धारण किया गया है। श्री एस एम ने बताया कि बाल विवाह, नशा मुक्ति एवं पर्यावरण के लिए जगह-जगह रंगोली भी बनाया जाएगा। कई तरह की झांकिया भी निकाली जाएगी, जिसमें नगर के पोलो मैदान एवं कर्पूरी चौक पर विशेष प्रकार की झाँकियाँ शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here