पटना: बिहार की राजनीति में अभी लोजपा के टूट की खबरें शांत नहीं हुई थी की बिहार कांग्रेस के टूट की खबरों ने पटना से लेकर दिल्ली तक के सियासी गलियारों में हलचल मचा दिया है. कांग्रेस के विधायकों की टूट की खबरों ने जैसे ही राजनीतिक गलियारों में घूमना शुरू किया, कांग्रेस पार्टी के लिए स्थिति इतना पेचीदा हो गया की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को सार्वजनिक रूप से बयान देना पड़ गया.
उन्होंने कहा की इस बात में कोई सच्चाई नहीं है, बिहार कांग्रेस से कोई भी विधायक टूटने वाले नहीं हैं, यह जदयू के द्वारा फैलाई जाने वाली झूठी बात है, बिहार में कांग्रेस की स्थिति आज भी वही है, हम राजद के आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगें.
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार कांग्रेस में इतना उठा पटक के बाद बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं दिल्ली पहुंचकर बिहार कांग्रेस में हो रही हलचल के बारे में अवगत कराएंगे. उनके साथ पार्टी के एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा भी साथ गए हुए हैं. लेकीन बिहार कांग्रेस 7 जुलाई को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक को महज औपचारिकता बता रही हैं.
सूत्रों के अनुसार 7 जुलाई को राहुल गांधी के साथ दिल्ली में बिहार के सभी विधायक और विधान पार्षद के साथ बैठक करेंगें, इस बैठक के बारे में बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को बताया दिल्ली में 7 जुलाई को राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक औपचारिकता के रूप में हो रही.
